फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   an woman beaten with children

Siddharthnagar News: घर में घुसकर महिला व बच्चों को पीटा, पांच पर केस दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
an woman beaten with children
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटंगवा गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। बच्चों के बीच खेलकूद हुए झगड़े की रंजिश में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटगवा गांव में सोमवार देर शाम घर में घुसकर महिला और बच्चों को मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पुलिस ने पांच नामजद व छह से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के भटगवा गांव निवासी काजी समीम अख्तर ने बताया कि भटगंवा हल्लौर निवासी तबस्सुम पत्नी समीउल्लाह उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 29 अक्तूबर को खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया था। इसको लेकर 30 अक्तूबर की शाम को छह बजे तबस्सुम पत्नी समीउल्लाह व उनके लड़कों व अलहम निवासी ग्राम जबजौआ व अन्य कई लोग बाहर के जिन्हें देखकर पहचाना जा सकता है। गोलबंद होकर घर पहुंचकर पुरुषों की गैरमौजूदगी में घर में चढ़कर गाली देते हुए पीट दिया। शोर सुनकर गांव के कई लोग एकत्र हो गए। तब उक्त लोग भाग गए। मारपीट से उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व छह से अधिक अज्ञात के विरुद्ध मारपीट तथा बलवा का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed