फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   An old man injured in a fight dies, five booked

Siddharthnagar News: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, पांच पर केस

Fri, 16 May 2025 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
An old man injured in a fight dies, five booked
प्रहलाद पाठक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनी पाठक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम जमीन के लिए दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोगों को चोटें आई थीं।
इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलवा और गैर इरादतन हत्या के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमुनी पाठक गांव निवासी राजेश्वर पाठक और आलोक पाठक चाचा-भतीजा हैं। जिनका पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी जमीन के विवाद में लगभग एक साल पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तब पथरा थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
विज्ञापन

इसी विवादित भूमि पर बृहस्पतिवार देर शाम बजे राजेश्वर पाठक अपने घर के पीछे निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग लगवा रहे थे। आरोप है कि तभी भतीजा आलोक पाठक अपने कई रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया और ईंट पत्थर से राजेश्वर पाठक के स्वजन पर हमला बोल दिया। इसमें राजेश्वर पाठक (58), प्रहलाद पाठक नेत्रहीन (60), कांति पाठक (40), शशि (7), सुमति (5) घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष के आलोक पाठक (38) भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेवां भेजवाया। जहां प्रहलाद की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इधर प्रथम पक्ष के सुमित पाठक ने बताया कि मारपीट के आधा घंटे पहले डायल 112 पुलिस आई थी। उनके जाते ही गोलबंद होकर लोगों ने हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रहलाद की रात में ही मौत हाे गई।

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रहलाद पाठक की मृत्यु की सूचना मिली है।
सुमित पाठक की तहरीर पर जमुनी पाठक, अशोक पाठक, विनय पाठक, आलोक पाठक, अंकित उपाध्याय अमन उपाध्याय के खिलाफ एक राय गोलबंद होकर हमला कर जान से मारने को लेकर केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed