{"_id":"6495e42d0858aef1c401a6a5","slug":"amidst-the-heat-and-humidity-passengers-are-waiting-for-the-bus-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-175-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी व उमस के बीच यात्रियों को बस का इंतजार पड़ रहा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी व उमस के बीच यात्रियों को बस का इंतजार पड़ रहा भारी
Fri, 23 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज धूप में गर्मी व उमस के बीच रोडवेज बसों का इंतजार यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। सिद्धार्थनगर डिपो पर जिले के अंदर अथवा गैर जनपद जाने वाले यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले के कई रूटों और दूसरे जिलों तक जाने वाले बसों की तादाद कम होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
सिद्धार्थनगर डिपो में 52 रोडवेज बस संचालित हैं, ये बसे जिले के विभिन्न स्थानों के साथ ही गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, कानपुर व दिल्ली तक आवागमन करती हैं। रोडवेज बसों की संख्या कम होने और छोटी बसें न होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इससे जिले के इटवा, डुमरियागंज, बढ़नी समेत विभिन्न स्थानों पर आवागमन में दिक्कत होती ही है साथ ही बाहर जाने वाले यात्रियों को इंतजार के दौरान सांसत झेलनी पड़ रही है। एआरएम जगदीश का कहना है कि रूटों का सर्वे कर रिपोर्ट भेजी जाएगी, आवश्यकतानुसार अन्य बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
गोरखपुर जाने के लिए एक घंटा तक इंतजार के बाद रोडवेज बस चली, गर्मी व उमस में इतने देर तक सिद्धार्थनगर डिपो पर बस का इंतजार करना बहुत भारी पड़ रहा है।
- मोहित प्रजापति, यात्री
बढ़नी जाने के लिए 12:30 बजे सिद्धार्थनगर डिपो पर पहुंच गए, वहांं के लिए डेढ़ बजे दोपहर को बस चलेगी, एक घंटे तक बस का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
- मोलहू, बढ़नी निवासी यात्री
कानपुर जाने के लिए उसका बाजार से परिवार सहित रोडवेज पर एक बजे पहुंच गए, लेकिन बस दोपहर 2:30 बजे चलेगी, इतने देर तक यहां बैठकर यहां इंतजार करना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार, यात्री
बस्ती जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे है, इतनी गर्मी और उमस में रोडवेज परिसर में इंतजार करने में बहुत दिक्कत हो रही है।
फैसल, यात्री