{"_id":"684719d56f97331510083057","slug":"ambikesh-becomes-president-of-kayastha-mahasabha-youth-wing-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139029-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कायस्थ महासभा युवा विंग के अध्यक्ष बने अंबिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कायस्थ महासभा युवा विंग के अध्यक्ष बने अंबिकेश
Mon, 09 Jun 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व कायस्थ पार्टी की जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। तहसील एवं ब्लाक स्तरीय कमेटियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों के चयन करने पर मंथन हुआ। बांसी तहसील मुख्यालय निवासी अंबिकेश श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा युवा विंग का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बांसी कस्बा स्थित आवास पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती बगैर समाज के लोगों के हित, अधिकार, सम्मान की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। इसके लिए संगठन को सक्रिय करना होगा और तहसील, ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के गठन की पहल करनी होगी। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष लाल आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए सभी को एकजुटता दिखाते हुए समाज की एकता को प्रदर्शित करने का समय आ गया है।
वहीं कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना होगा। बैठक में सर्वसम्मत से बांसी तहसील मुख्यालय निवासी अंबिकेश श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा युवा विंग बांसी तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा संगठन के मुख्य तहसील इकाई के पदाधिकारियों का गठन 15 जून को बैठक कर चुनाव किए जाने पर सहमति बनी।