{"_id":"69276162dad36151f50d93dc","slug":"along-with-the-cm-everyone-took-an-oath-to-abide-by-the-constitution-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-148825-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएम के साथ सभी ने ली संविधान के पालन करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएम के साथ सभी ने ली संविधान के पालन करने की शपथ
Thu, 27 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संविधान दिवस के अवसर पर लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को संविधान का पालन करने की शपथ को पढ़ा। कलक्ट्रेट सभागार में इसका वर्चुअल प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन समेत अन्य अधिकारियों ने भी शपथ को दोहराया और उसका पालन कराने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और 26 जनवरी 1950 को एक स्वतंत्र गणराज्य के संविधान के रूप में लागू किया गया। हमारे संविधान में सभी को समान अधिकार प्राप्त है। भारत का संविधान विश्व का पहला संविधान है, जहां पर सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्राप्त हुआ। हम सभी लोगो को अपने संविधान में दिए गए आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात कर अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य और कलक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।