{"_id":"6679d84da9acac8c0c0b4d49","slug":"allegations-of-fight-over-cutting-of-ridge-attack-with-shovel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119654-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेड़ काटने को लेकर मारपीट, फावड़े से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेड़ काटने को लेकर मारपीट, फावड़े से हमले का आरोप
Tue, 25 Jun 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मेड़ काटने को लेकर मारपीट और फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि फावड़े से नाक पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।
क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी विजय कुमार मौर्य ने कहा है कि मौजा धौरहरा में मेरे घर के बगल में भूमिधरी आराजी है। जिसको शनिवार सुबह लगभग 9 बजे रंगीलाल व राम सेवक व उनके परिवार के अन्य सदस्य जमीन के मेड़ को तोड़कर कब्जा कर रहे थे। रोकने पर आमादा फौजदारी हो गए। इसी दौरान बीच-बचाव के लिए मां चन्द्रावती भी आ गई। जिससे वह दोनों भाई मुझे मारने के लिए कुदाल लेकर दौड़ पड़े। इसी दौरान सामने आयी मेरी मां पर उन लोगों ने कुदाल चला दिया। परन्तु मां के पीछे हट जाने से कुदाल केवल नाक में ही लगा। जिससे नाक से खून बहने लगा। पीडि़त ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी शाहपुर सुनील सिंह ने बताया कि विजय कुमार मौर्या के शिकायती पत्र पर विपक्षियों का धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है और मामले में न्यायोचित हल के लिए प्रयास किया जा रहा है।