{"_id":"60e1e7308ebc3ecba16ef625","slug":"allegations-of-doing-jobs-on-fake-records-siddharthnagar-news-gkp400647927","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर फर्जी अभिलेखों पर नौकरी हासिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर फर्जी अभिलेखों पर नौकरी हासिल करने का आरोप
विज्ञापन
फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने का आरोप
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक कॉलेज में तैनात है शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में तैनात एक शिक्षक पर फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप है। इस मामले में डीएम और डीआईओएस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की की गई है। डीआईओएस ने प्रमाणपत्र सत्यापन कराने की बात कही है।
हथपरा गांव निवासी दिनेश मिश्र ने डीएम और डीआईओएस को शिकायती पत्र देकर भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत एक उर्दू शिक्षक पर फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिनेश ने उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायण मौर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में है। शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए भेजा गया है। वहां से अभिलेख वापस आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।