{"_id":"647cccaa60a1422c640ccc61","slug":"all-corrupt-parties-being-led-by-the-prime-minister-siddharthnagar-news-c-7-1-193877-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रही सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रही सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों पर कार्रवाई
Sun, 04 Jun 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों पर कार्रवाई हो रही है। मोदी के आने के बाद जो 50 साल से देश को लूटते आए हैं, कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियों के पेट में अब दर्द शुरू हो चुका है। उनका एक ही नारा है ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। इसलिए सभी एक होकर प्रधानमंत्री को हटाना चाहते हैं। ये बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को सनई स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी। जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर। कहा कि पहले की सरकार कहती थी एक रुपया केंद्र सरकार से भेजती थी तो लाभार्थी के पास 15 पैसे पहुंचते थे। जनधन खाता और तकनीक से अब पूरे एक रुपये पहुंच रहे हैं। पहले वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में भारत ने दो वैक्सीन तैयार किए। 210 करोड़ टीके लगाए। 100 देशों में टीके भेजे गए। यह भारत की क्षमता और बदलती छवि का उदाहरण है।
रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई नेता और ना ही कोई मुद्दा है। देश के लोग जानते हैं कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है। आज भारत का जल, थल, नभ तीनों दृष्टि से हम मजबूत है। 2014 के पहले कोई देश लड़ाई करता था तो हम दूसरे देश तरफ देखते थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आधुनिक शस्त्र बनाकर तीनों क्षेत्रों में सुरक्षा को इतना मजबूत कर दिया गया है कि अब विदेशी हमारी ओर देखते हैं। जो अंग्रेज और मुगलों की मानसिकता के लोग हैं । वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर मुद्दे पर विरोध करते हैं। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पवार, प्रदेश के नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा, सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद थे।