फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Aligarhwa's youth shot two bullets

Siddharthnagar News: अलीगढ़वा के युवक को मारी दो गोलियां

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarhwa's youth shot two bullets
अलीगढ़वा के युवक को मारी दो गोलियां
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा पर चाकरचौड़ा में बदमाशों ने अलीगढ़वा निवासी एक व्यक्ति को दो गोलियां मार दीं। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन घायल युवक को संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चाकरचौड़ा पुलिस कार्यालय क्षेत्र में यह घटना हुई। जिले के कपिलवस्तु क्षेत्र के अलीगढ़वा निवासी इरशाद (35) को गोलियां लगी हैं। इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मौका मुआयना किया, जबकि घायल को परिजन इलाज कराने ले गए। पुलिस के मुताबिक, घायल ने कराहते हुए जो बातें कहीं हैं, उसके आधार पर जांच होने पर पता चलेगा कि हमला के तार तस्करी से जुड़े हैं या कोई और मामला है।

चाकरचौड़ा पुलिस कार्यालय प्रभारी हरि बस्नेत ने बताया कि गोली चलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। इस मामले में कपिलवस्तु के थानाध्यक्ष मोतीलाल यादव ने बताया कि घटना नेपाल में हुई है। नेपाल पुलिस ही मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed