{"_id":"6143795e8ebc3e88b87e466d","slug":"alert-on-nepal-border-due-to-arrest-of-suspected-terrorists-in-other-districts-siddharthnagar-news-gkp4094556117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जिलों में संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने से नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जिलों में संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने से नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़नी में सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी के जवान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे जिलों में संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने से नेपाल सीमा पर अलर्ट
सिद्धार्थनगर। यूपी एटीएस की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जनपद से संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पर बने आठ चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी की जा रही है। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ की जा रही है।
भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। यहां बिना रोकटोक के इधर से अधर आते जाते हैं। मगर पिछले कुछ वर्षों में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद उनके कनेक्शन सीमा से सटा पाए जाने के बाद संवेदनशीलता बढ़ गई। देश में आतंकी घटना होने या संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी जाती है। इसकी वजह खुली सीमा होना भी है। पिछले तीन दिन से यूपी एटीएस ( एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने प्रयागराज, राबरेली और प्रतापगढ़ जनपद से संदिग्धों को दबोचा है।
जानकारों के अनुसार, एटीएस की कार्रवाई जारी है। संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट हो गई है। लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना क्षेत्र, जो नेपाल सीमा से लगते हैं, वहां पर पुलिस की ओर से बनाया गए आठ चेक पोस्ट से सीमापार से आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस टीम भी गश्त कर रही है। संदिग्ध दिखने वालों के नाम, पता सहित अन्य जानकारी नोट की जा रही है।
विज्ञापन
एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमावर्ती थानों की पुलिस हमेशा अलर्ट रहती है। सीमावर्ती पांच थानों में इसी लिए आठ चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिनसे नियमित निगरानी की जा रही है। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पुलिस टीम और अलर्ट हो गई है। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ की जा रही है।