फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Alam coffin procession taken out on Martyrdom Day

Siddharthnagar News: इमाम सज्जाद की शहादत दिवस पर निकाला अलम ताबूत का जुलूस

Sun, 13 Aug 2023 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Alam coffin procession taken out on Martyrdom Day
सिद्धार्थनगर। शिया मुसलमानों के चौथे इमाम हजरत ज़ैनुल आब्दीन अलैहिस्सलाम सैयदे सज्जाद की शहादत दिवस पर क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में शनिवार की रात को अलम और ताबूत का जुलूस निकाला गया। शोगवारों ने नौहा मातम कर इमाम की शहादत को याद किया। इस दौरान पूरी रात मरसिया मजलिस हुई।
विज्ञापन


इमाम सज्जाद की शहादत दिवस को लेकर शनिवार रात हल्लौर स्थित इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन उरूज मातम द्वारा अलम और ताबूत का जुलूस निकाला गया। वहीं, इमामबाड़ा हुसैनिया फहम साहब से अंजुमन गुंचा मातम का जुलूस निकला गया। जो नौहा मातम के बीच कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बब्बन बाबा के इमामबाड़े पर पहुंच कर समाप्त हो गया। वहां पर ताबूत की जियारत के लिए शनिवार की पूरी रात और रविवार को दिनभर शोगवारों ने मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस में फजले हैदर, शकील, सावन हल्लौरी, फरहान, कायनात, शकील गुड्डू, आरजू मंजर मास्टर, खुलूस, नफीस हल्लौरी, रजा हल्लौरी, अली वजीर औन, नौशाद, हसन जमाल, मोहम्मद हैदर नौहा पढ़ा। मौलाना मोहम्मद हसन, जाकिर जमाल हैदर, हबीबुल हसन, अजीम हैदर और काजिम मेहंदी ने मजलिस को संबोधित कर इमाम सज्जाद की शहादत पर रोशनी डालते हुए बताया कि इमाम सज्जाद की 25 मोहर्रम सन 95वें हिजरी को मदीना में जहर देने से शहादत हुई थी। उनकी शहादत की याद में हर साल आज के दिन शिया मुसलमान जुलूस निकालकर नौहा मातम कर शोक और गम मनाते हैं और उन्हें नजराने अकीदत पेश करते हैं। इमाम सज्जाद की शहादत दिवस को लेकर कस्बा हल्लौर के अलावा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी मरसिया मजलिस आयोजित हुई और जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed