फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Agriculuter in singra

सिंघाड़ा की खेती से देंगी गरीबी को मात

Mon, 26 Oct 2020 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Agriculuter in singra
सिंघाड़ा की खेती से देंगी गरीबी को मात
विज्ञापन

20 हजार कर्ज लेकर पति के साथ कर रही सिंघाड़ा की खेती
अब तक आठ हजार रुपये का सिंघाड़ा बेच चुकी है मालती
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के लोहरौली की रहने वालीं मालती देवी ने सिंघाड़ा की खेती कर के गरीबी के दलदल में परिवार को उबार लिया। इस काम में स्वयं सहायता समूह से भरपूर मदद मिली।

डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के लोहरौली की रहने वाली मालती देवी के पति बाहर मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में घर आने के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। जिसके बाद मालती ने भीमराव आंबेडकर स्वयं सहायता समूह से 20 हजार कर्ज लेकर पति के साथ मिलकर गांव के ही एक तालाब में सिंघाड़ा की खेती करने लगी। वर्तमान में मालती और उसके पति की मेहनत रंग लाती दिख रही है। सिंघाड़ा के पौधों में फल लगने लगे हैं। मालती का कहना है कि उसने दो-तीन बार सिंघाड़ा तोड़कर करीब आठ हजार रुपये तक बेचकर कमाई कर चुकी हैं। बताया कि गांव से छह किमी. की दूरी पर कुछ दिन बाद भारतभारी का मेला लगने वाला है। जहां वह कच्चा और उबला हुआ सिंघाड़ा बेचेंगी। जहां 25 से 40 रुपये किलो बिकने की उम्मीद है। इस खेती से उसे बेहतर आमदनी की उम्मीद है। जिसके बाद वह समूह से लिया कर्ज वापस कर देंगी। खंड विकास अधिकारी सुधीर अग्रहरि ने बताया कि मालती देवी अन्य समूह की सदस्यों के लिए प्रेरणा साबित हो रही है। वह पति के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूह से मदद लेकर सिंघाड़ा की खेती कर एक बेहतर उदाहरण पेश किया है। सिजनल खेती कर वह अच्छी आमदनी कर परिवार की आर्थिक संकट को दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed