फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   after three over rain fall begins, both teams joint winner declared

तीन ओवर बाद बारिश से थमा मैच, दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित

Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
after three over rain fall begins, both teams joint winner declared
जिला स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तीन ओवर बाद बारिश से थमा मैच, दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित
विज्ञापन

मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय 14 वर्ष आयु वर्ग बालक और 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय 14 वर्ष आयु वर्ग बालक एवं 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में बिना खेले ही दोनों वर्ग की टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। बालक वर्ग में दो टीमों ने प्रतिभाग किया था। तीसरे ओवर में ही बारिश शुरू हो गई। इस कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बेहतर खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में पहुंची तीनों जिलों की खिलाड़ियों को मिलाने के बाद एक टीम बनी, जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी।
14 वर्ष आयु वर्ग बालक बस्ती और सिद्धार्थनगर की टीम के बीच पहला और फाइनल मैच शुरू हुआ तो तीसरे ओवर में बारिश ने किरकिरी कर दी। मेजबान सिद्धार्थनगर की टीम ने पहले बैटिंग की। बारिश के बाद ग्राउंड गीला हो गया तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

19 वर्ष आयु वर्ग बालिका में तीनों जिलों के क्रिकेटरों की संख्या 14 थीं। जबकि क्रिकेट टीम में 16 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सभी खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में शामिल किया गया। तीनों जिलों की खिलाड़ियों से बनाई गई टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संयोजक जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर, सनई के प्रधानाचार्य नबीउल्लाह ने खिलाड़ियों का पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया। रत्नेश सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी एवं विपिन मणि त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

ये है बालिका टीम
संतकबीरनगर की श्रद्धा यादव एवं दिव्या यादव, बस्ती की अनुपम चौरसिया एवं खुशी यादव एवं सिद्धार्थनगर की शहजादी, रेशमा, रंजना, सायमा, संगीता, मनीषा, सुमन, सुजीता, अनीशा और यशस्वी सिंह को टीम में शामिल किया गया है। ये बालिकाएं बालकों के साथ प्रैक्टिस करती हैं।
स्पर्श वर्मा, सुनील चौरसिया, दौलत बाबू गुप्ता, लव सिंह, राजकुमार यादव, मीनू, प्रियरजना सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed