फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After the Huff of the Hour

घंटों हुज्जत के बाद अंतिम संस्कार को माने लोग

Tue, 01 May 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 May 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
After the Huff of the Hour
परसापांडेय गांव में रोते बिलखते शिक्षक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। कक्षा 2 के छात्र जितेंद्र (12) की हत्या के बाद मंगलवार को नौडिहवा गांव में घंटों तनाव की स्थिति रही। पोस्टमार्टम के बाद सुबह गांव में शव पहुंचते ही ग्रामीण लामबंद हो गए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। तनाव को देख गांव में तीन थानों की फोर्स व पीएसी तैनात रही। घंटों चले हंगामे के बाद हत्यारोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। 
विज्ञापन

बर्डपुर नंबर 10 के नौडिहवा टोला निवासी तौलन राम का 12 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ रवींद्र रविवार शाम रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों ने सोमवार सुबह मोहाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, इसके कुछ घंटे बाद ही गांव के बाहर तालाब किनारे जितेंद्र की लाश मिली थी। उसके चेहरे पर आंख, गाल व गर्दन के पास चाकू से कई वार किए जाने के निशान थे। देर रात शव का पोस्टमार्टम हुआ। सुबह छह बजे बालक का शव गांव में पहुंचने के बाद फिर से चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित ग्रामीण गांव के ही नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष पट्टूराम आजाद, चंद्रिका गौतम, प्रधान अमजद अली भी पहुंच गए। तनाव बढ़ता देख मोहाना एसओ दिनेश चंद्र चौधरी, सदर एसओ शमशेर बहादुर सिंह, कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में भारी फोर्स तैनात रहे। करीब साढ़े 11 बजे सदर विधायक श्यामधनी राही के प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता की। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया। दोपहर 12 बजे पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी विजय बहादुर चौधरी व पुत्र सूर्या को हिरासत में ले लिया, इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार को राजी हुए। एसओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों नामजद आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में स्थिति नियंत्रण में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed