{"_id":"6694144cfe69c0a45d036569","slug":"after-strangulating-girlfriend-to-death-lover-consumed-poisonous-substance-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120839-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रेमिका की गला दबा कर हत्या के बाद प्रेमी ने खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रेमिका की गला दबा कर हत्या के बाद प्रेमी ने खा लिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
प्रेमिका की गला दबा कर हत्या के बाद प्रेमी ने खा लिया जहरीला पदार्थ
- प्रेमी की हालत भी गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
- लोटन क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन (सिद्धार्थनगर)।
कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव में रविवार को एक युवक ने प्रेमिका की गला दबा कर हत्या के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। लड़की की मां की तहरीर पर देर रात पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव निवासी उमेश (22) पुत्र जयप्रकाश का करीब एक साल से क्षेत्र की ही 20 साल की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों के अनुसार लड़की रविवार दोपहर कुछ सामान लेने दुकान की ओर गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि उसे अदाई गांव निवासी उमेश, जिसका घर लड़की के घर से दुकान वाले रास्ते पर है, उसने अपने घर में बंद कर लिया है।
इसपर लड़की के परिजन उमेश के घर पहुंचे और फाटक तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। उनकी बेटी फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी और उमेश बेहोशी की हालत में बगल में पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकला था। ऐसा लग रहा था जैसे उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। घटना के समय उमेश के घर में कोई नहीं था। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। हरिवंशपुर चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए और लड़की व लड़के को एंबुलेंस ने सीएचसी लोटन ले गए। वहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेहोश उमेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर उमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। लड़की के गले पर काले निशान पाए गए हैं, ऐसी आशंका है कि उमेश ने गला दबाकर हत्या के बाद खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।