{"_id":"69b45310cf18f511e60237eb","slug":"after-offering-friday-prayers-the-fasting-people-prayed-for-peace-and-tranquility-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154929-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआएं
Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
जुमा अलविदा के नमाज़ में पढ़ते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर/भारतभारी। जिला मुख्यालय, डुमरियागंज तहसील सहित अन्य क्षेत्र में क्षेत्र में माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। नगर के मस्जिदों में अल्ला की इबादत के लिए रोजेदारों ने सिर झुकाया। रोजेदारों ने मुल्क की बेहतरी और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इस दौरान संबंधित थाने की पुलिस मौजूद रही।
माह-ए-रमजान में जुमा पर अल्लाह की इबादत में नमाज पढ़ना बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि अलविदा जुमा पर नमाज पढ़ने वालों की अल्लाह कामना पूरी करता है। मस्जिदों में जमा होकर नमाज अदा करने की खुशी रोजेदारों के चेहरों में दिखी। ईद के चांद से पहले का यह आखिरी जुमा होता है। ईद की तैयारियां, बाजार होने लगा गुलजार अलविदा की नमाज के बाद ईद की तैयारियां होने लगी है। ईद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में भीड़ उमड़ने के साथ ही खरीदारी भी होने लगी है। रोजे के बाद आने वाले ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है।
मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। ईद पर घरों में विशेष खानपान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े भी बनते हैं। ईद के लिए सिवइयां समेत अन्य चीजों की खरीदारी की जा रही है। लोग कपड़ों की दुकानों में आकर पूछताछ कर रहे हैं। नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना, बाजार, कचहरी बाजार में खरीदार आने से चहल पहल बढ़ी है। हल्लौर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सरकार हुसैन जैदी ने अलविदा की नमाज में मांगी देश मे अमन-चैन की दुआ। जिला मुख्यालय के बेलसड मस्जिद सहित शहर के अन्य मस्जिद में जुमा की नमाज अदा किया गया। इस दौरान हर जगह सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।