{"_id":"6641042b5cc4ce443301d722","slug":"after-cutting-the-cake-nurses-took-a-pledge-to-serve-the-patients-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117371-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: केक काटकर नर्सों ने मरीजों की सेवा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: केक काटकर नर्सों ने मरीजों की सेवा का लिया संकल्प
Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मनाया गया नर्स डे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में रविवार को नर्स डे मनाया गया। नर्सों ने केक काटकर व फ्लोरेंस नाइटिगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नर्स डे मनाया। साथ ही रोगियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ ली। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर नर्सिंग स्टाफ ने शनिवार रात 12 बजे नर्सेज हास्टल में केक काटकर खुशियां मनाई।
नर्सों को संबोधित करते हुए उर्मिला गौतम ने कहा कि नर्सिग की जननी फ्लोरेंस नाइटिगेल का जन्म 12 मई 1820 में हुआ था। उन्हीं के जनम दिन पर नर्स डे मनाया जाता है। सरोज पांडेय ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच भी मरीजों को स्वस्थ कर उन्हें घर भेजने में अहम भूमिका निभाया जा रहा है। इस दौरान नर्सिंग आफिसर रागिनी तिवारी, सुषमा मौर्या, सीमा यादव, सीमा रावत, अजय लक्ष्मी, मीरा, मनोरमा त्रिपाठी, डाली पटेल, कंचन पटेल, अनीता, दीपा उपस्थित रही। इसके अलावा रविवार को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भी नर्सेज डे मनाया गया। मोनिका पांडेय ने कहा कि मरीजों की सेवा करते हुए अब आदत में शामिल हो गया है। इस दौरान रेनू मिश्रा, रूकमणि, हिना, पूजा सिंह समेत अन्य स्टाफ सरिता, प्रदीप, आशा, रीना मौजूद रहीं।
प्रतिदिन सैकड़ों मरीज व उनके परिजनों से मुलाकात होती है, हम लोगों का एक ही लक्ष्य रहता है कि मरीज को अपने परिवार की तरह देखभाल करें।
-राहुल पांडेय, नर्स
परिजन मरीज को लेकर अस्पताल में आता है जब मरीज ठीक होकर वापस जाते है तो उनका मुस्कान देखकर ऐसा लगता है, कोई बहुत बड़ा इनाम दे गया।
-शारदा रावत, नर्स