फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   after 12 years met with parents

12 साल बाद माता-पिता से मिला संतोष

Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
after 12 years met with parents
नेपाल के भैरहवा में अपने परिजनों से मुलाकात कर खुश हुआ संतोष। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
12 साल बाद माता-पिता से मिला संतोष
विज्ञापन

नेपाल के बैजालपुर गांव का निवासी है
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। नेपाल के बांके जिले के सोनारी गाऊ पालिका वार्ड नंबर चार बैजालपुर निवासी अमन बहादुर सोनार और पत्नी लक्ष्मी सोनार का लापता बेटा 12 साल बाद मिला तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। इकलौते बेटे के मिलने से पूरा परिवार खुश है।

भैरहवा एसपी हेम बहादुर थापा ने बताया कि नेपाल के अमन बहादुर सोनार और पत्नी लक्ष्मी के घर की हालत बहुत खराब थी। वह 12 वर्ष पूर्व अपने छह वर्षीय पुत्र संतोष व पत्नी के साथ लुधियाना से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। इसी बीच भीड़ में बच्चे का हाथ छूट गया और ट्रेन चल दी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। छह वर्ष बाद लखनऊ में वह लावारिस मिला। जहां से वह राजकीय बाल गृह देवरिया पहुंचा। दिल्ली प्रवासी मित्र मंच नेपाल को बेटे की जानकारी हुई तो वह नेपाली दूतावास से समन्वय कर एक वर्ष पहले नेपाल लाए। भैरहवा अविनाश अनाथ आश्रम कोटिहवा के संरक्षक कृष्ण प्रसाद ज्ञावाली ने उसे आश्रम में रखकर परिजनों की तलाश शुरू की थी। इस बीच संतोष बीमार पड़ गया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि सोनारी गाऊ पालिका वार्ड नंबर चार बैजालपुर निवासी अमन बहादुर का बेटा भी लापता हो गया था। इस पर भैरहवा पुलिस ने संतोष कुमार से बात की। संतोष चंडीगढ़ से मंगलवार को भैरहवा आया। जहां पर पुनर्मिलन कार्यक्रम के तहत बेटे को पहचाना। बचपन के घाव व कुछ और कटे, जले के निशान से प्रमाणित हुआ कि संतोष है। वह अब 18 साल का हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed