फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Affidavit is being taken for marksheet...data will be prepared

Siddharthnagar News: अंकपत्र के लिए लिया जा रहा शपथ पत्र...तैयार किया जाएगा डाटा

Thu, 27 Jun 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Affidavit is being taken for marksheet...data will be prepared
पूर्व में गलती से विद्यालय का दूसरा कर्मी लेकर चला गया था अंकपत्र
विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए विकास कार्यालय में शुरू हुई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों का अंक पत्र आ गया है। अभी डीआईओए कार्यालय से अंक पत्र विद्यालयों पर जा रहा है। बच्चे विद्यालय पर जाकर अंक पत्र ले सकते हैं। अंक पत्र लेने के लिए बच्चों को खुद जाने पर प्रवेश पत्र दिखाना होगा। जबकि परिवार का कोई सदस्य लाएगा तो उसे प्रवेश पत्र के साथ बच्चे के आधार कार्ड की कॉपी लेकर जाना होगा। यह इसलिए जिससे अंकपत्र में हेराफेरी न हो सके। वहीं, अंक पत्र लेने के आने वालों को विद्यालय से मिले नोटरी जमा करने केे बाद ही अंक पत्र दिया जा रहा है।


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों को अंकपत्र का इंतजार था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस कार्यालय को अंकपत्र भेज दिया गया है। दोनों कक्षाओं का अंकपत्र आ गया है। इस बार विद्यालयों को अंकपत्र देने में पारदर्शिता अपनाई जा रही है। पहले विद्यालय संचालक की ओर से किसी को भी अंकपत्र लाने के लिए भेज दिया जाता था। ऐसे में अंकपत्र गायब होने हेराफेरी होने की संभावनी रहती थी। इस प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए डीआईओएस ने विद्यालय की ओर से एक शपथ पत्र लिया जा रहा है। वह शपथ पत्र लेकर आने के बाद अंकपत्र दिया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति का नाम, पद, मोबाइल नंबर और पता नोट किया जा रहा है। इसके बाद अंकपत्र उन्हें दिया जा रहा है। जबकि बच्चों को अंकपत्र लेेने के लिए खुद जाने पर प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा। जबकि परिवार के सदस्य या जानने वाले जाते हैं तो प्रवेश पत्र के साथ ही बच्चे का आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाएंगे, तभी अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जिलाविद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि सभी को निर्देश दिया गया है। पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed