{"_id":"65ca790b1679468fe7019005","slug":"advocates-should-work-in-the-interest-of-the-litigants-as-per-the-intention-of-the-government-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-112787-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की मंशा के तहत वादकारियों के हित में कार्य करें अधिवक्ता : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की मंशा के तहत वादकारियों के हित में कार्य करें अधिवक्ता : एसडीएम
Tue, 13 Feb 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील सभागार में सोमवार को नवागत एसडीएम डॉक्टर संजीव दीक्षित ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष और अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान न्यायालय में चल रही पत्रावलियों में वादकारियों के हित संबंधी विषय पर चर्चा हुई। आह्वान किया कि अधिवक्ता शासन की मंशा के तहत वादकारियों को उनका न्याय दिलाने के लिए समर्पित रहें।
तहसील प्रशासन अधिवक्ताओं के न्यायिक मामलों को तेजी से सुनकर निपटारा करेगा। एसडीएम डॉ़ संजीव दीक्षित ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय व अन्य अधिवक्ताओं की समस्या से अवगत होने के बाद कहा कि सभी लोग शासन की मंशा अनुरूप वादकारियों के हित में कार्य करते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखें। ताकि कम समय में वादकारियों के पत्रावलियों की निस्तारण हो सके। जिससे वादकारी को न्याय मिल सके।
इस दौरान वीरेंद्र सिंह, उदय सिंह, विकास सिंह, मूनिस हैदर, हरिश्चंद्र सिंह, रविशंकर पांडेय, अखिलेश कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।