फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates did not work in protest against Hapur incident

Siddharthnagar News: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने नहीं किया कार्य

Thu, 07 Sep 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates did not work in protest against Hapur incident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। हापुड़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन से वापस लौट रहे निर्दोष अधिवक्ताओं पर पुलिस के किये गए लाठीचार्ज के विरोध में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने तथा अधिवक्ता सुरक्षा के लिए सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिससे किसी भी न्यायालय या न्यायिक अधिकरण में कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ।


महामंत्री सिद्ध नाथ पांडेय ने बताया कि हापुड़ के मामले एवं अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में न्यायिक कार्य ठप है। हापुड़ बार संघ ने समस्त बार संघों से सहयोग व समर्थन मांगा है तथा उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद ने प्रदेश में हो रहे अधिवक्ताओं के उत्पीड़न व अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया है। हापुड़ में पुलिस के बर्बरता पूर्ण कृत्य के विरोध एवं अधिवक्ता सुरक्षा के चलते बुधवार को भी समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से जनपद एवं सत्र न्यायालय, अधीनस्थ न्यायालयों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण, परिवार न्यायालय, स्थाई लोक अदालत, किशोर न्याय बोर्ड, सभी राजस्व न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों, उपभोक्ता प्रतितोष आयोग एवं तहसील न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed