{"_id":"6511ef9e334aa6c8e7004128","slug":"advocates-did-not-do-judicial-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5375-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य
Tue, 26 Sep 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हापुड़ घटना के विरोध में हापुड़ बार संघ की ओर से मांगे गए समर्थन में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण किसी भी न्यायालय एवं अधिकरण में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हापुड़ बार एसोसिएशन द्वारा मांगे गए सहयोग व समर्थन में सोमवार को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। संवाद
विज्ञापन
