{"_id":"65036afc99ad3ce1800afa34","slug":"advocates-burnt-the-effigy-of-the-state-government-while-shouting-slogans-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4694-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया
Fri, 15 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता एवं उनके दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने में हीला हवाली करने से अधिवक्ता क्षुब्ध हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने हापुड़ बार संघ के समर्थन में प्रदेश व्यापी आंदोलन करते हुए लगातार 16 वें दिन भी कार्य से विरत रहे। सभी बार संघों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी कार्य ठप कर हड़ताल पर रहे। पुलिस प्रशासन एवं सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सिविल सिद्धार्थ बार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र की अध्यक्षता एवं महामंत्री सिद्धनाथ पाण्डेय के संचालन में न्यायालय परिसर में जिला बार संघ ने अध्यक्ष सत्यदेव सिंह एवं महामंत्री स्वतंत्र पाण्डेय की अगुवाई में, तहसील बार संघ नौगढ़ ने अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी एवं महामंत्री सुशील मणि त्रिपाठी की अगुवाई में तथा टैक्स बार संघ ने अध्यक्ष एच. एन. द्विवेदी एवं महामंत्री महातम प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
इस दौरान अधिवक्ता दिव्य प्रकाश शुक्ल, रमेश कुमार पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, इंदु कुमार सिंह, कृपाशंकर त्रिपाठी, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे।