फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ADO panchayat office locked

एडीओ पंचायत कार्यालय पर ताला लगाया

Mon, 26 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
ADO panchayat office locked
भनवापुर में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। सात सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। पंचायत राज सेवा परिषद व पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक इकाई के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। धरने में ब्लाक अध्यक्ष ब्रह्मदेव पांडेय ने कहा कि पंचायत राज सेवा परिषद को ग्राम विकास के नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को 20 प्रतिशत पदोन्नति व पेरोल व्यवस्था पर ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर कराने का प्रावधान भी समाप्त किया जाए। कहा कि सरकार को सोमवार तक की मोहलत दी गई थी। तय समय में इस पर कोई गंभीरता न दिखाकर सरकार ने जाहिर कर दिया है कि उन्हें पंचायत कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

अब आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। इस दौरान एडीओ पंचायत शंभूनाथ, मोहम्मद नियाज, श्यामदेव, चंद्रभान, कृष्ण किशोर, वीरेंद्र कुमार, लवकुश चौधरी, माता प्रसाद, धर्र्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश, लवकुश तिवारी, कुसुम देवी, रामचंद्र गौतम, रामतेज, श्यामसुंदर, रजनीश पांडेय, बलराम, संतोष, लक्ष्मी, प्रेमसागर, निरंजन, कनिकराम, मोहम्मद मोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed