फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Admission process started in medical college

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 02 Feb 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in medical college
मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। नीट काउंसलिंग के दौरान मेडिकल कॉलेज को 86 छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त हुई है। मेडिकल कॉलेज में प्रस्तुत होने वाले छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण भी हुआ। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में पहले सत्र में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है। नीट काउंसलिंग के माध्यम से प्राप्त हुई 86 छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार, चार दिन में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होनी है। चयनित छात्र-छात्राओं के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के बाद शुल्क जमा होगा। प्रवेश के दौरान रिक्त सीटों पर अगले चरण में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश से पहले 11 समितियों का गठन किया गया है। समस्याएं आने पर इन समितियों के माध्यम से समाधान किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा के साथ ओपीडी और भर्ती मरीजों के इलाज में अब मेडिकल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से मदद मिलेगी। संयुक्त जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी छात्रावास की सुविधा
मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू होने से पहले छात्रावास में सुविधाएं पूरी की गईं। गर्ल्स एवं ब्वाएज हॉस्टल के कमरों में बेड व अन्य सुविधाएं पूरी की गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सफाई तथा जलनिकासी के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed