{"_id":"6797d664b4c2578a6602213f","slug":"administrations-bulldozer-on-illegal-construction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131381-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के इमलिया सुमाली गांव में सोमवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर तहसील प्रशासन ने कब्जा हटवाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
क्षेत्र के गांव में सड़क के किनारे बेशकीमती खलिहान की भूमि पर राजबहादुर व हरिशंकर ने पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था, जिसका तहसीलदार न्यायालय में वाद चल रहा था। सभी प्रकिया पूरी होने के बाद न्यायालय ने खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया।
आदेश के अनुपालन में तहसीलदार अजय कुमार ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ पहुंचकर खलिहान पर किए गए पक्के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि ग्राम समाज के 132 श्रेणी भूमि पर निर्माण किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। जैसे-जैसे न्यायालय का आदेश आता रहेगा। कब्जाधारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।