{"_id":"626c250307c1777c094c66db","slug":"administration-removed-loudspeakers-from-religious-places-siddharthnagar-news-gkp4351410126","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों से प्रशासन ने उतरवाए लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों से प्रशासन ने उतरवाए लाउडस्पीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों से प्रशासन ने उतरवाए लाउडस्पीकर
इटवा। धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र को हटाने और आवाज नियंत्रित करने के आदेश के बाद प्रशासन और पुलिस ने तेजी दिखाई है। शुक्रवार को इटवा, ढेबरुआ और खुनुवां क्षेत्र में पुलिस ने भ्रमण करके धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। दोबारा लाउडस्पीकर लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
एसओ इटवा विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी की अगुवाई में शुक्रवार को पुलिस निकली। पुलिस टीम धार्मिक स्थलों पर पहुंची और लाउडस्पीकर को उतरवाया। इसके लिए इटवा थाने में 56 धार्मिक स्थल चिह्नित किए गए थे। उनमें 49 मस्जिद व सात मंदिर हैं। अभी तक अनधिकृत रूप से बजने वाले 20 धार्मिक स्थलों से हार्न उतरवाए गए हैं। सभी को शासन की मंशा के अनुरूप हार्न का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। इनमें अधिकांश लोगों ने अपने-अपने हार्न उतार दिए हैं अथवा आवाज धीमी कर ली हैं।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, एसओ ढेबरुआ ने बढ़नी कस्बा, सेमरहवा, टिसम, जियाभरी, महादेव बुजुर्ग सहित कई गांवों के धर्म स्थलों के धर्मगुरुओं के सहयोग से उच्च तीव्रता वाले 15 लाउडस्पीकर हटवाए। साथ ही 10 की आवाज कम कराई। ढेबरुआ थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी ने लोगों से कहा कि यथाशीघ्र लाउडस्पीकर हटाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
खुनुवां प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के खुनुवां, भदवां, परसौना, अठकोनियां, गुजरौलिया, करहिया, महला, महली, पकड़िहवा गांव 15 से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाए। इस दौरान चौकी इंचार्ज महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।