{"_id":"67475cd37b688e131a007082","slug":"administration-made-alternative-arrangements-regarding-accountants-strike-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-127969-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लेखपालों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लेखपालों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
Wed, 27 Nov 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
इटवा। लेखपालों की हड़ताल से लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में कोई कठिनाई नहीं होगी। आय, जाति एवं निवास सहित सभी सुविधाओं को समय से मुहैया कराया जाएगा। धारा 24 की पैमाइश भी पूर्व की तरह बिना किसी बाधा के निस्तारित होगा। यह जानकारी तहसीलदार इटवा देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने बताया कि लेखपालों की हड़ताल से जनता का कोई कार्य प्रभावित नहीं होने पाएगा। आय एवं जाति तथा निवास पर समय से रिपोर्ट लगाने के लिए आठ राजस्व निरीक्षकों की आईडी बनवा दी गई है। ये लोग अपने क्षेत्र के प्रार्थनापत्रों पर जांच के बाद समय से रिपोर्ट लगाएंगे। जन सुनवाई का कार्य भी संग्रह अमीन से जांच कराकर उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन