{"_id":"67169a5fd743c2a9740bea44","slug":"administration-keeping-an-eye-on-illegal-firecrackers-joint-team-is-investigating-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126025-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध पटाखों पर प्रशासन की नजर, संयुक्त टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध पटाखों पर प्रशासन की नजर, संयुक्त टीम कर रही जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दीपावली नजदीक आने के साथ ही पटाखों की जांच शुरू हो गई है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम लाइसेंस दुकानों पर मानक की जांच करते हुए पालन का निर्देश दे रही है।
वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में थानों की पुलिस दुकानों की जांच कर रही है कि कोई पटाखे छुपाकर तो नहीं रख रहा है। अलीगढ़वा कस्बे से कपिलवस्तु पुलिस ने पटाखा बरामद भी किया है। दीपावली को देखते हुए जांच की जा रही है।
जिले में रेडीमेड पटाखा बिक्री के लिए 22 दुकानों का लाइसेंस है। इसके बावजूद जिले में अवैध रूप से पटाखा आता है। यहां से पटाखे की नेपाल में तस्करी होती है। बीते वर्ष अवैध भंडारण से नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा कस्बे में विस्फोट हुआ था। करीब दो माह पहले सदर पुलिस ने एक पिकअप पटाखा बरामद किया था। इधर दीपावली नजदीक आती देख प्रशासन और पुलिस की टीम ने जिले में पांच तहसीलों में लाइसेंसी दुकानों की जांच की।
विज्ञापन
भंडारण क्षमता के साथ ही आग लगने से बचाव के उपाय की जांच करने के साथ ही दिशा- निर्देश दिए। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की टीम अलग से जांच कर रही है। वहीं सीमा क्षेत्र के कोटिया में बाइक पर पटाखा लेते हुए विस्फोट की घटना के बाद चेकिंग तेज कर दी है। आने- जाने वालों की जांच करने के साथ ही दुकानों की जांच की जा रही है कि कोई पटाखे छुपाकर तो नहीं रखे है। अलीगढ़वा कस्बे में एक दुकान में पटाखा मिलने के बाद केस दर्ज करके दुकानदार को जेल भेज दिया गया है।