{"_id":"59f3686b4f1c1b60678b7b53","slug":"administration-active-with-election-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव घोषणा के साथ प्रशासन सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव घोषणा के साथ प्रशासन सक्रिय
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग के लिए कतार में इंतजार करते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। देर शाम अभियान चलाकर चौराहों-तिराहों पर लगे बैनर-होर्डिंग हटाए गए। वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। पुलिस ने गश्त कर शरारती तत्वों को आगाह किया। डीएम ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को तत्काल अपने क्षेत्र में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। हिदायत दी है कि अगर कहीं भी निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला सामने आए तो तत्काल सख्त कार्रवाई करें।
घोषित कार्यक्रम के तहत जिले की निकायों में मतदान अंतिम चरण में 29 नवंबर को होगा। दो नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में कुल 116955 मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगेे। सकुशल चुनाव कराने के लिए कई दिनों से खाका तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार की शाम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया। आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीम ने नगर के विभिन्न चौराहों-तिराहों पर लगे बैनर-होर्डिंग हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
डीएम कुणाल सिल्कू का कहना था कि सभी निकायों में चुनाव अधिकारी व उनके सहयोगियों की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई थी। उन्हें तत्काल नई जिम्मेदारी के साथ कार्यभार संभालने को कहा गया है। आचार संहित लागू होने के 72 घंटे के भीतर सभी सार्वजनिक स्थलों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाने को कहा गया है। बिना अनुमति कोई भी बैठक, धरना प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। प्रत्याशियों व दलों की हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है।