{"_id":"613b905e8ebc3e7fd851a837","slug":"adhar-card-siddharthnagar-news-gkp4086747173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने के लिए लगवाया अंगूठा, निकाल लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने के लिए लगवाया अंगूठा, निकाल लिए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। बच्चों का आधार कार्ड बनाने की बात कहकर अभिभावकों का अंगूठा लगवाकर दो बैंक खातों से साढ़े सोलह हजार रुपये की निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी भुलई व बृज मोहन केवट ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब मेरे घर पर एक व्यक्ति बाइक से मास्क लगा कर आया और कहा कि घर के बच्चों का आधार कार्ड बनवा लें। हम लोगों के घरों के छोटे बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना था, इसलिए तैयार हो गए। पहचान के लिए हम लोगों का आधार कार्ड मांग लिया और अंगूठा लगवा कर कहा सुबह आऊंगा। कुछ देर बाद मोबाइल फोन पर खाते से पैसा कटने का एक मैसेज आया। दोनों लोग बिस्कोहर स्थित एसबीआई पर गए तो पता चला कि भुलई के खाते से साढ़े छह हजार और बृज मोहन के खाते से दस हजार रुपया की निकासी कर ले गई है। पीड़ित भुलई ने चौकी बिस्कोहर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।