फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ADG praised the works of women constables

Siddharthnagar News: महिला आरक्षियों के कार्यों को एडीजी ने सराहा

Thu, 20 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
ADG praised the works of women constables
शोहरतगढ़ थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार, एसपी अमित
सिद्धार्थनगर। आदर्श थाना शोहरतगढ़ का बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों को देखकर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। पुलिस महकमा में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। इसके बाद थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने ऑपरेशन शिकंजा, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन दृष्टि, ऑपरेशन कवच आदि के बारे में पुलिसकर्मियों से जानकारी लेकर गतिविधियों के सुचारू संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने थाना पर आने वाले फरियादियों के अभिवादन में किसी प्रकार की कोई कमी न होने देने का निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायत को निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए। थाना पर स्थापित महिला पुलिस बीट के आरक्षी साधना यादव, प्रज्ञा पटेल, अनुपम, वंदना व साधना आदि लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं के निस्तारण ठीक ढंग से करने की बात कही। महिला बीट के अभिलेखों व कार्यों की समीक्षा पर महिला आरक्षियों को धन्यवाद कहा। अपर पुलिस महानिदेशक कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी सदैव सजग रहें और ऑपरेशन की गतिविधियों को तेज रखें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, दुर्गेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed