{"_id":"56ec4e5f4f1c1bca3b8b4c4f","slug":"additional-work-would-be-happy-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त काम किया तो होगी ‘हैप्पी होली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त काम किया तो होगी ‘हैप्पी होली’
Siddharth Nagar
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारियों की होली को हैप्पी बनाने के लिए विभाग ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। होली की भीड़ के दौरान अतिरिक्त काम करने पर कर्मचारियों 2400 से 2800 रुपये तक बोनस मिलेगा। वेतन-भत्ते सहित अन्य सुविधाएं भी यथावत मिलेगी। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।
रोजगार, पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रह रहे लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लगातार इसमें तेजी आ रही है। लोग जहां होली मनाने के लिए घर लौट रहे हैं तो कर्मचारी भी परिवार के साथ होली की खुशियां बांटने को उत्साहित है। ऐसे में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रोडवेज ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है।
इसके तहत 20 से 27 मार्च के दौरान अतिरिक्त ड्यूटी देने पर कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार के मुताबिक इस अवधि में रोजाना 300 किमी चलने पर 2800 रुपये बोनस दिया जाएगा। वहीं सात दिन की ड्यूटी पर 2400 रुपये प्रोत्साहन के रुप में वेतन-भत्तों के अतिरिक्त मिलेगा।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए लगाई गई चार अतिरिक्त बसें ः होली में यात्रियों की भीड़ देखते हुए रोडवेज ने सिद्धार्थनगर से लखनऊ रुट पर बसों की संख्या बढ़ा दी हैं। डिपो से चार अतिरिक्त बसें लखनऊ जाएंगी। नई सेवा शनिवार से आरंभ होगी। इनका समय यात्रियों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा। एआरएम के मुताबिक जिले से लखनऊ आने-जाने वालों की संख्या अधिक है। अभी से भीड़ बढने लगी है। इसे देखते हुए इस रूट पर बसें बढ़ाई गई। गोरखपुर से भी रात्रिकालीन सेवा यात्रियों की संख्या के आधार पर शुरू की जाएगी।