फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   action in 57 shop

उर्वरक की 57 दुकानों पर छापा, छह को नोटिस

Sat, 26 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
action in 57 shop
उर्वरक की 57 दुकानों पर छापा, छह को नोटिस
विज्ञापन

- प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उर्वरक में मिलावट और ओवररेटिंग रोकने के लिए शनिवार को प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के पांच तहसीलों में उर्वरक की 57 दुकानों पर छापा मारा। गड़बड़ी पाए जाने पर छह दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जबकि दो दुकानों का निलंबन किया गया।
एसडीएम इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव और जिला कृषि अधिकारी चंदप्रकाश की संयुक्त टीम ने इटवा और बिस्कोहर क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों की जांच की। इसके बाद कुछ दुकानों से खाद का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा। इसी प्रकार टीम ने बांसी, शोहरतगढ़, नौगढ़ और डुमरियागंज क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अलग- अलग टीमों ने जिले के 57 दुकानों पर छापा मारा। यहां उर्वरक में मिलावट होने के संदेह को देखते हुए 19 दुकानों से खाद के नमूने एकत्र किए गए, जबकि रजिस्टर में गड़बड़ी, स्टाक बोर्ड में अंकित नहीं होने और रेट बोर्ड दुकान पर लगा न होना पाए जाने पर छह दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही दो दुकानों का निलंबन किया गया। खाद की दुकानों की जांच नियमित जारी रहेगी। अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed