{"_id":"63879a47dbbe245a2c7447e2","slug":"accused-of-taking-more-money-on-toll-plaza-siddharthnagar-news-gkp4592887195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टोल प्लाजा पर अधिक धन लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टोल प्लाजा पर अधिक धन लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर अधिक धन लेने का आरोप
तुलसियापुर। एनएच-730 पर बढ़नी ब्लॉक के गोल्हौरा के पास बने टोल प्लाजा पर आए दिन वाहन चालकों से अधिक टोल टैक्स वसूली करने की शिकायत आ रही है। बुधवार को भी इस बात पर विवाद हो गया। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई का कोई भी जिम्मेदार परेशान वाहन चालकों का फोन नहीं उठाता। इससे टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। वाहन चालकों ने डीएम व एसपी से टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
एनएच-730 पर बढ़नी ब्लॉक के गोल्हौरा के पास बने टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की ओर से आए दिन वाहन चालकों से अधिक टोल टैक्स वसूली करने की शिकायत आ रही है। बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव निवासी संजय पांडेय अपने वाहन से ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर जा रहे थे। जब वह टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनके वाहन पर लगे फास्टैग में रकम न होने की बात कही और उनसे 30 रुपये की जगह 60 रुपये ले कर उन्हें रसीद दी। संजय ने बताया कि उन्हें फास्टैग का बैलेंस चेक करने के तरीका मालूम नहीं था। उन्होंने अपने एक साथी से फास्टैग में 100 रुपये का रिचार्ज करने की बात कही। उनके साथी ने रिचार्ज करने के बाद बताया कि उनके फास्टैग में रिचार्ज के पहले ही 380 रुपये जमा हैं। इसके कुछ ही देर बाद संजय के मोबाइल फोन पर उनके फास्टैग से 30 रुपये कटने का मैसेज भी आ गया।
संजय ने इसकी शिकायत के लिए एनएचएआई व एनएच के अधिकारियों को कॉल की, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। गोल्हौरा टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों की ओर से वाहन चालकों से अधिक टोल टैक्स वसूली करने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी वाहन चालकों से अधिक टोल टैक्स वसूली की शिकायतें जा चुकी हैं। इस संबंध में एनएच की अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा की शिकायतों का निवारण एनएचएआई के अधिकारी करते हैं। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर भावेश अग्रवाल ने कहा कि पता करवाया हूं। वाहन चालक का अधिक लिया गया पैसा वापस करवा दिया जाएगा।