फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of murderous attack, case registered against three

Siddharthnagar News: जानलेवा हमला करने का आरोप, तीन पर केस दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack, case registered against three
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव की है घटना
विज्ञापन


तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ उनके पुत्र परधारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी चंद्रिका ने रविवार को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मदन गोपाल यादव, चंद्रबली व सुभाष ने उनके पुत्र रामबेलास (40) पर मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल रामबेलास को इलाज के लिए पीएचसी बढनी भेजा, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ढेबरुआ पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed