{"_id":"6a889f553eeb470097028195","slug":"accused-of-murderous-assault-and-snatching-of-mobile-phone-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163243-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जानलेवा हमला और मोबाइल छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जानलेवा हमला और मोबाइल छीनने का आरोप
Sat, 22 Aug 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील परिसर में अधिवक्ता के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज के सदस्य अधिवक्ता हर्षित अग्रहरि ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष डुमरियागंज को तहरीर देकर कुछ लेखपालों और संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिवक्ता की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे तहसील में अपना वकालत संबंधी कार्य पूरा कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन