{"_id":"5fcbb2a18ebc3ecfb82bbb6e","slug":"accused-of-kidnapping-and-registering-land-siddharthnagar-news-gkp375752551","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम सेहुड़ा निवासी ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पिता का अपहरण कर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है।
पीड़ित सुधीर ने आरोप लगाया है कि उसके पिता राजेश्वरी प्रसाद मिश्र को गांव के ही एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले अपहरण कर लिया। इसके बाद चार दिसंबर को राजेश्वरी से छह मंडी भूमि रजिस्ट्री करा ली। तीन दिनों से लापता पिता की उसने रिश्तेदार और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिले। भूमि रजिस्ट्री कराए जाने की जानकारी होने पर विपक्षियों से पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उसका आरोप है कि अभी तक पिता राजेश्वरी प्रसाद घर नहीं पहुंचे हैं, उसने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह ने बताया कि सुधीर ने तहरीर दी हैं। तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।