{"_id":"65623e5eaba94d36c90cafd5","slug":"accused-of-demanding-money-for-operation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8793-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का लगाया आरोप
Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में हरनिया का ऑपरेशन कराने गए मरीज के परिजन ने चिकित्सक पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। हालांकि उसने केवल मौखिक शिकायत की है लिखित नहीं। प्राचार्य ने बताया कि जूता पहनकर अंदर जाने से चिकित्सक ने मना किया तो ऐसा आरोप लगाया है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ईमरजेंसी वार्ड में प्रशिक्षु के रूप में कार्य करने वाले मयंक यादव के मुताबिक चिल्हिया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी उनके परिवार फूलचंद यादव को हरनिया का ऑपरेशन होना था। जिसे लेकर वह तय समय पर ओटी में पहुंचा था। बेड पर लेटा देने के बाद एक कर्मी बाहर आया और ऑपरेशन के रुपये मांगने लगा। जब उसने बताया कि ऑपरेशन शुल्क जमा हो गया है तो वह भड़क गया और मोबाइल छीनकर अभद्रता किया। इस बात की मयंक ने मौखिक शिकायत प्राचार्य से की। उन्होंने समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायती नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि रुपये मांगे जाने के संबंध में उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जूता पहनकर ओटी में घुसने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मना किया तो युवक भड़क गया और रुपये मांगने का झूठा आरोप लगाया। बाद में दोनों में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
निजी एंबुलेंस से जबरिया मरीज ले जाने की चर्चा
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर एक मरीजों को निजी एंबुलेंस से जबरिया लेकर जाने की चर्चा है। हालांकि किसका मरीज था और कौन एंबुलेंस वाला जबरिया ले जा रहा था। इसी बात की शिकायत प्राचार्य तक नहीं पहुंची है। ना ही किसी ने आगे आकर शिकायती पत्र दिया है।