फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of cheating by taking earnest money goes to jail

Siddharthnagar News: बयाना लेकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गया जेल

Fri, 05 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by taking earnest money goes to jail
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को जमीन का बयाना लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी चार वर्ष पहले जमीन को बैनामा करने के नाम पर क्रेता से बयाना एडवांस के रूप में 65 लाख रुपये ले लिया था और जमीन का बैनामा नहीं कर रहा था। जिस पर पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज निवासी अतिकुररहमान ने बताया था कि उससे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम औसानपू निवासी अफजाल अहमद उर्फ सैफ अहमद ने वर्ष 2019 में जमीन के एक टुकड़े को दिखाकर अफजाल अहमद ने उससे जमीन की बिक्री के लिए बातचीत की और जमीन के कागजात के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि यह जमीन उसकी चाची मुक़द्दस बीवी पत्नी अब्दुल नईम के नाम से अंकित है। लेकिन इसका स्वामित्व अधिकार उनके पास है। उक्त व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से दूसरे की जमीन पर अपना स्वामित्व दिखाकर जमीन का सौदा एक करोड़ 5 लाख में करने के बाद अग्रिम धनराशि 65 लख रुपए ले लिया। लेकिन निर्धारित तिथि पर लिखापढ़ी नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने मामले की पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी जालसाजी का केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


---

बोले जिम्मेदार

पकड़ा गया आरोपी ने दूसरे की जमीन को अपना बातकर बयाना अग्रिम धनराशि ले लिया था और क्रेता को जमीन का बैनामा नहीं कर रहा था और ना ही उसका रुपया लौटा रहा था। मामले में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी जलसाजी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed