{"_id":"616c5ad241aa362aaa550364","slug":"accused-arrested-for-stealing-money-from-donation-box-siddharthnagar-news-gkp4132085176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपात्र से रकम चुराने के आरोपित पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपात्र से रकम चुराने के आरोपित पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानपात्र से रकम चुराने के आरोपित पकड़े गए
डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित धार्मिक स्थलों पर रखे दानपात्र से रकम चुराने वाले तीन नाबालिगों को रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उस समय आरोपित एक दुकान से चोरी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
हल्लौर गांव में स्थित जनाबे सकीना के रौजे इमाम बरगाह अबु तालिब, इमाम बरगाह जन्नतुल वकी, दरगाह हजरत अब्बास मलंग बाबा की मजार पर रखे दानपात्र का कुंडा तोड़कर उसमें रखे रुपये को चुराने वाले तीन नाबालिगों को हल्लौर के लोगों ने पकड़ा लिया। पकड़े गए लड़कों ने बताया कि पहले दिन में धार्मिक स्थल पर रखे दानपात्र को अच्छी तरह देखा जाता था। फिर उसे कैसे तोड़ना है और उसके लिए किन-किन औजारों की जरूरत पड़ेगी, वह समझा जाता था।
उसके लिए अपने ही एक साथी, जिनके पिता साइकिल बनाने का काम करते हैं, उन्हीं के यहां से औजार लेकर रात में निर्धारित स्थान पर जाकर मिनटों में दान पात्र को तोड़कर उसमें से सारे रुपये निकालकर आपस में बांट लिए जाते थे। आरोपितों ने नौशाद, रिंकू की दुकान के पिछले हिस्से से घुसकर चोरी करने की बात कबूल की। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।