फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accusation of indecency

महिला अधिकारी ने लगाया अभद्रता का आरोप, चार सदस्यीय टीम करेगी जांच

Sat, 29 Feb 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Accusation of indecency
महिला अधिकारी ने लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

शिकायती पत्र पर डीएम गंभीर, चार सदस्यीय जांच समिति गठित
समिति में एसडीएम, सीएमओ, सीएमएस भी शामिल
अमर उजला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में ब्लॉक स्तरीय एक महिला अधिकारी ने अपर सांख्यकीय अधिकारी पर अभद्रता, अमर्यादित बात करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी ने डीएम, एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। डीएम ने सीएमओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
महिला अधिकारी के अनुसार वह 28 फरवरी को जिला कार्यालय पर अपर सांख्यकीय अधिकारी के कक्ष में मानव संपदा की सूचना बना रही थीं। इस दौरान अपर सांख्यकीय अधिकारी आए खुद को राजपत्रित अधिकारी बताते हुए अभद्रता करने लगे। बोले कि बिना अनुमति कुर्सी पर कैसे बैठ गईं। आरोप है कि अपर सांख्यकीय अधिकारी ने अभद्रता की और अमर्यादित बात भी की। गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस बात को उच्चाधिकारियों के पास ले जाने पर देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय, संयुक्त जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचिष्मती पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम, सहायक निदेशक मत्स्य पुष्पारानी शामिल हैं। जांच समिति से एक सप्ताह भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सांख्यकीय अधिकारी बी. राम का कहना है कि कक्ष में मेरी कुर्सी पर बैठी थीं। सिर्फ उठने के लिए कहा। मेरी नजर में महिलाओं का सदैव सम्मान रहता है। अभद्रता, अमर्यादित शब्द का प्रयोग करने का आरोप सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed