{"_id":"6918c4b9eda78cd1d9050e00","slug":"accountants-stage-dharna-and-submit-memorandum-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148198-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लेखपालों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लेखपालों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उप्र लेखपाल संघ की इटवा इकाई के लेखपालों ने शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर दो बजे तक तहसील में धरना दिया। इस दौरान संवर्गीय समस्याओं को उठाने वाले पदाधिकारियों के किए जा रहे स्थानांतरण सहित अन्य सवर्ग के हितों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों पर रोष प्रकट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर निस्तारण की मांग की।
शनिवार को तहसील उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी व मंत्री नवीन कुमार चौधरी की अगुवाई में दिए ज्ञापन में मांग की गई कि लेखपाल के पदों में वृद्धि व ग्रेड पे 2800 रुपये किया जाए, एसीपी विसंगति दूर की जाए, स्टेशनरी भत्ता दिया जाए, नियत यात्रा भत्ते की जगह वाहन यात्रा भत्ता दिया जाए, अनुमन्य विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये की जगह 2500 रुपये किया जाए, लेखपाल के बजाय राजस्व उपनिरीक्षक पद नाम किया जाए, पेंशन विसंगति दूर की जाए, लेखपाल के पदों की संख्या बढ़ाई जाए सहित अन्य मांगों को सौंपकर उसके निदान की मांग की। इस दौरान तहसील में कार्यरत अधिकांश लेखपाल मौजूद रहे।