फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   accident

सड़क हादसों में ससुर-दामाद, बालिका समेत दस घायल

Sun, 01 Mar 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसों में ससुर-दामाद, बालिका समेत दस घायल
विज्ञापन

त्रिलोकपुर, कपिलवस्तु, भवानीगंज और बांसी थाना क्षेत्रों में हुए हादसे
कपिलवस्तु में टेंपो की चपेट में आई बाइक पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को सड़क हादसों में ससुर-दामाद, बालिका समेत दस लोग घायल हो गए। हादसे त्रिलोकपुर, कपिलवस्तु, भवानीगंज और बांसी थाना क्षेत्रों में हुए।
कपिलवस्तु प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर- कपिलवस्तु मार्ग पर महदेवा कुर्मी गांव के पानी टंकी के पास रविवार शाम बाइक टेंपो की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपो चालक इरफान, शहीद ग्राम हनुमानगढिय़ा तथा शहमती पत्नी राकेश ग्राम नवडीहवा थाना मोहाना की निवासी है। बाइक सवार आकिब अली (24) और नदीम (29) घायल हो गए। ये दोनों सदर थाने के निवासी हैं। सभी को ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पर लाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस बाइक व टेंपो को कब्जे में ले लिया है। यह जानकारी कोतवाल विनोद कुमार राव ने दी।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद पर स्थित पचपेड़वा चौराहे के पास रविवार को बाइक के सामने सूअर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में ससुर व दामाद घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी बांसी पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज हुआ। पथरा थाना क्षेत्र के घनघटा निवासी सत्य प्रकाश मिश्र (35) अपने ससुर राधेरमण मिश्र (55) निवासी ग्राम महनुआ थाना डुमरियागंज के साथ बाइक से बेलौहा बाजार में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बांसी- खलीलाबाद मार्ग पर स्थित पचपेड़वा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक के सामने सूअर आ गया और बचने के फेर में बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, भवानीगंज थानाक्षेत्र के धनखरपुर चौराहे पर सड़क पार करते समय धनखरपुर निवासी संजय की सात वर्षीय पुत्री मुस्कान को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए। मौका देखकर कार चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे के वक्त बालिका साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। एसओ भवानीगंज रविंद्र सिंह ने बताया कि वह मीटिंग में जिला मुख्यालय पर हैं। घटना का पता कराया जा रहा है।
बाइक के सामने आया छुट्टा पशुओं का झुंड, टकराकर दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दोपेडौवा चौराहे पर सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं का झुंड अचानक बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक पर सवार दो युवक पशुओं से टकराकर घायल हो गए। दोनों को इटवा सीएचसी लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के जैतापुर निवासी राजेश सोनी (30) व शिराज अहमद (45) इटवा जा रहे थे। जैसे ही वे बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर दोपेडौवा चौराहा के पास पहुंचे छुट्टा पशुओं का झुंड अचानक बाइक के सामने आ गया। राजेश सोनी की हालत गंभीर बताई जा रही। चौराहे पर रहने वाले लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की चहलकदमी से इस तरह के हादसे आए दिन हो रहे हैं। बिस्कोहर बस स्टाप, हनुमानगढ़ी तिराहा, दोपेडौवा व कोहडौरा आदि जगहों पर हर वक्त छुट्टा पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed