{"_id":"5e063e478ebc3e87c300be78","slug":"accident-siddharthnagar-news-gkp334945315","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
काठमांडू से रौतहट जा रहा था यात्री वाहन
नेपाल के ओखलडांड़ के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नेपाल के ओखलडांड के पास शुक्रवार सुबह काठमांडू से रौतहट जा रही सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई मेें गिर गई। इस हादसे में जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत और बचाव कार्य के साथ-साथहादसे के शिकार लोगों की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू से रौतहट के चंद्रनिगाहपुर सवारियों को लेकर जा रही जीप मकवानपुर के इंद्र सरोवर गांव पालिका वार्ड नंबर 3 के ओखलडांड़ के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गहरी खाई में जाकर गिर गई। हादसे में बाद मामले की जानकारी पर पहुंचे नेपाल पुलिस के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। इसमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि दो को गंभीर हाल में अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रहरी निरीक्षक लल्लन प्रसाद कुर्मी के अनुसार घटना में तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो की अस्पताल जाते समय मौत हुई, जिसमें दो की अबतक शिनाख्त हो पाई है दोनों पति-पत्नी हैं। मरने वालों में दो की पहचान चन्द्र निगाहपुर नगरपालिका निवासी सृजन वीक व उनके पति मनीष वीक के रूप में हुई।