{"_id":"66005ea22c56afdf070c7da6","slug":"absconding-murder-accused-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114960-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि 22 मार्च को थाना क्षेत्र के गौरा बड़हरी गांव निवासी परशुराम ने तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च को मेरी बेटी मनीषा (18) को बिस्कोहर चिंक मंडी कोटिया निवासी मोतीम पुत्र अब्दुल रब भगाकर ले गया और मारा पीटा, उसके दो दिन बाद मुझे मोतीम ने सूचना दी कि तुम्हारी बेटी गोंडा अस्पताल में भर्ती है, आ जाओ, मैं अस्पताल पहुंचा तो मेरी बेटी घायल अवस्था में पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता की तहरीर पर हत्या, एससी, एसटी के तहत केस पंजीकृत कर आरोपी के तलाश की जा रही थी। रविवार दोपहर सवा दो बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी मोतीम थाना क्षेत्र के सिकौथा पुलिया के पास में मौजूद है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।