{"_id":"684f0b6d4160955a070650a3","slug":"abortion-rate-30-thousand-deal-in-private-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139445-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भपात का रेट 30 हजार, निजी अस्पताल में डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भपात का रेट 30 हजार, निजी अस्पताल में डील
विज्ञापन
- बढ़नी के एक निजी अस्पताल का वीडियो वायरल, होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। बढ़नी के पचपेड़वा रोड पर संचालित हो रहे अमीना हॉस्पिटल में मरीजों के जिंदगी से खेलने की करतूतों का सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार की दोपहर बाद वायरल वीडियो में हॉस्पिटल का चिकित्सक एक व्यक्ति से गर्भपात करवाने को लेकर बातचीत कर रहा है। कहा अभी दो दिन पहले एक गर्भपात किया गया है। आप केवल मरीज को लेकर आओ सब ठीक हो जाएगा। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
वायरल वीडियो के अनुसार बढ़नी पचपेड़वा रोड पर स्थित हॉस्पिटल पर एक व्यक्ति डमी मरीज की ओर से मरीज का खास बनकर जाता है। वहां के चिकित्सक व संचालक से कहा कि डाॅक्टर साहब एक गर्भपात करवाना है। चिकित्सक ने व्यक्ति।से कहा कि बच्चा कितने दिन का है, उसने कहा कि बच्चे 2 महीने से ज्यादा दिन हो गया है। कितना पैसा लगेगा। चिकित्सक ने कहा कि अपना नंबर दीजिए, कुछ देर बाद फोन पर आप को कितना पैसा लगेगा। बता दिया जाएगा। आधे घंटे बाद चिकित्सक ने एक नंबर दिया, कहा इनसे बात कर लीजिए, यहां आप को पूरी बात बता देंगे। उसके बाद व्यक्ति दिए नंबर फोन किया।
उधर से दूसरे चिकित्सक ने कहा 30 हज़ार गर्भपात के लगेंगे। दो दिन पहले एक गर्भपात कराया गया है। बता दें कि यही वह हॉस्पिटल है, जहां कई महीना पहले एक मरीज की इलाज में की गई लापरवाही के कारण मौत हुई हो गई थी। उसके बाद हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था। एक ही महीने बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा हॉस्पिटल को संचालित करने का आदेश दे दिया गया।
विज्ञापन
-- -
बोले जिम्मेदार
बढ़नी कस्बे पचपेड़वा रोड स्थित क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर पर अवैध गर्भपात कराए जाने की बातचीत में वायरल वीडियो जांच टीम पहले गठित है। दूसरे हॉस्पिटल का दोबारा इसी मामले में एक और वीडियो वायरल हो रही है। इसको संज्ञान में लिया गया है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
-डाॅ. रजत चौरसिया,सीएमओ
-- -
कमेटी गठित नहीं हुई जांच
गर्भपात के मामले को लेकर बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ भेज बढ़नी कस्बे के पचपेड़वा रोड स्थित क्लिनिक पर अवैध गर्भपात कराए जाने का बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने जांच टीम गठित की थी। लेकिन अभी तक उस अस्पताल की जांच नहीं हुई है।