फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Abir gulal flew in abundance on the beat of dholak, festival was celebrated by singing phaag

Siddharthnagar News: ढोलक की थाप पर खूब उड़े अबीर गुलाल, फाग गाकर मनाया त्योहार

Thu, 13 Mar 2025 08:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Abir gulal flew in abundance on the beat of dholak, festival was celebrated by singing phaag
सिद्धार्थनगर। होली शब्द पवित्रता का पर्व है, यह समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। होली के दिन लोग गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह आपसी सौहार्द को बनाने वाला पर्व होता है। इसलिए यह पर्व सबसे खास माना जाता है।
विज्ञापन

यह बातें आरएसएस के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कही। वह रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली जैसे पवित्र पर्व को शालीनता के साथ मनाया जाना चाहिए। उमंग व उत्साह में अपनी मर्यादा को नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में आए स्वयंसेवकों ने आपस में अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विमल द्विवेदी, अखिलेश नारायण श्रीवास्तव, शेषमणि प्रजापति, मुरलीधर अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed