{"_id":"5e7cc42d8ebc3e77b257ac6e","slug":"abhi-sabhal-jay-siddharthnagar-news-gkp346016330","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी संभल जाएं, नहीं तो स्थिति होगी गंभीर: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी संभल जाएं, नहीं तो स्थिति होगी गंभीर: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी संभल जाएं, नहीं तो स्थिति होगी गंभीर: डीएम
सिद्धार्थनगर। घरों में ही रहें, बाहर न निकलें, अभी समझाने से समझ नहीं रहे हैं, तो जब गंभीर स्थिति आ जाएगी तो बिना खाए-पिए घर में रहेंगे। स्वयं ही बाहर नहीं निकलेंगे। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने मोहाना बाजार में बृहस्पतिवार को लाउडस्पीकर से चेतावनी देते हुए कहीं।
कोरोना वायरस आपदा के चलते लागू किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए डीएम व एसपी ने कमान संभाल ली है। दोनों अधिकारियों ने सोहांस, लोटन, मोहाना, सिकरी व बर्डपुर बाजार भ्रमण कर लोगों को दुकानें बंद रखने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की। इस बीच चौराहों पर डीएम ने लाउडस्पीकर से घोषणा करते हुए कहा कि बार-बार मना करने पर दुकानें खुली रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था लोगों के ही हित में लागू की गई है, सभी लोग कुछ दिनों का कष्ट झेलकर अपने घरों में ही रहें, जिससे इस संक्रमण फैलाने वाली बीमारी से राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि किसी खुली दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगने पर दुकानदार पर केस दर्ज कराते हुए सील की जाएगी। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम आदि भी मौजूद रहे।