{"_id":"5f22be028ebc3e9f684174c6","slug":"aap-leader-sanjey-singh-siddharthnagar-news-gkp3600008159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में फिरौती प्रदेश बना उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में फिरौती प्रदेश बना उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भाजपा राज में फिरौती प्रदेश बनी यूपी’
जिले में बोले, आप के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह
कोरोना संकट से निपटने में सरकारें नाकाम, दिल्ली मॉडल होगा सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकट से निपटने में केंद्र और प्रदेश सरकार नाकाम हो चुकी है, भाजपा राज में उत्तर प्रदेश फिरौती प्रदेश बन गया है।
जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में ‘आप’ के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाली बजवाने से लेकर दिवाली तक मनवा चुके हैं, लेकिन संकट बढ़ता ही जा रहा है। 15 लाख रुपये लोगों के खाते में भले ही न आया हो, देश में कोरोना के मरीज 15 लाख से अधिक हो चुके हैं। प्रवासी कामगारों को पहले घर वापसी के दौरान परेशानी उठानी पड़ी और अब बेरोजगार होने का दंश झेल रहे हैं। यूपी सरकार नो टेस्ट, नो कोरोना और नो एफआईआर, नो केस और नो क्राइम की तर्ज पर चल रही है। कोरोना संकट से निपटने के लिए दिल्ली मॉडल ही सफल हो सकेगा, जहां होम आइसोलेशन के जरिए संक्रमण पर नियंत्रण किया जा रहा है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान संजय सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ ही कार्यकर्ता संकट की घड़ी में लोगों की मदद करें। आप ने प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर फोन करने वाले का त्वरित सहयोग किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान लतीफ, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।